logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

खोले गए काटेपूर्णा बांध के चार गेट, प्रति सेकंड छोड़ा गया 197.93 घन मीटर पानी, नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील


अकोला: काटेपूर्णा बांध के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण महान स्थित काटेपूर्णा बांध का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसके चलते सुरक्षा कारणों से बांध के चार गेट खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है।

सोमवार सुबह 7 बजे बांध का जलस्तर 347.65 मीटर दर्ज किया गया। उस समय भंडारण 84.347 मिलियन क्यूबिक मीटर यानी 97.68 प्रतिशत था। फिर सुबह 7.30 बजे दो गेट एक-एक फुट खोलकर 51.16 क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड की गति से नदी तल में पानी छोड़ा गया। बाद में, बांध में पानी की बढ़ती आवक को देखते हुए, चार गेट 60 सेंटीमीटर की ऊँचाई पर खोल दिए गए। 

सुबह 10 बजे दो और गेट खोले गए। कुल चार गेट दो-दो फीट खोले गए जिससे 197.93 घन मीटर पानी प्रति सेकंड छोड़ा गया। सिंचाई विभाग ने बताया कि बांध के जलग्रहण क्षेत्र से आने वाले पानी की मात्रा के आधार पर समय-समय पर पानी छोड़ा जाएगा। सिंचाई विभाग ने नदी किनारे रहने वाले नागरिकों से सावधानी बरतने और नदी का तल पार न करने की अपील की है।