Akola: अकोला-पातूर रोड पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, तीन गंभीर घायल

अकोला: जिले के पातूर-अकोला रोड पर गणेश विसर्जन के बाद एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जय बजरंग गणेश उत्सव मंडल के सदस्य विसर्जन कर वापस लौट रहे थे, तभी उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस हादसे में रामचंद्र आंधळे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल खोंड, विनोद डांगे और रविंद्र उर्फ विक्की माळी गंभीर रूप से घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार, सभी घायल अकोला के शिवसेना वसाहत बजरंग चौक इलाके के निवासी हैं।
दुर्घटना में एक चारपहिया और दोपहिया वाहन की जोरदार टक्कर हुई, जिससे दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुँचा।गंभीर रूप से घायलों का उपचार शासकीय अस्पताल में जारी है, जहाँ उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है।

admin
News Admin