logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा, शराब को लेकर हुआ था विवाद


अकोला: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोठी उमरी इलाके में रेलवे फाटक के पास शराब की दुकान के सामने एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस मामले में सरकारी और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी रंजीत तुकाराम वाघ को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

सिद्धार्थ नगर, मोठी उमरी निवासी 30 वर्षीय आरोपी रंजीत तुकाराम वाघ 2018 में शहर के सिविल लाइंस थाना अंतर्गत रेलवे फाटक के पास एक शराब की दुकान पर शराब पीने गया था। पैसे न होने के कारण आरोपी ने मुफ्त में शराब मांगी। लेकिन शराब की दुकान के मैनेजर, मोठी उमरी निवासी 44 वर्षीय विश्वास किसनराव गुरव और कर्मचारी श्रीकांत सोनकुले ने उसे शराब देने से इनकार कर दिया।

इसके बाद, आरोपी ने दुकान पर आने वाले ग्राहकों से शराब के पैसे मांगे। इससे गुस्साए विश्वास गुरव और सोनकुले ने उसे दुकान से बाहर निकाल दिया। इसी दौरान रंजीत वाघ पास की एक दुकान से चाकू उठाकर दुकान में घुस गया और श्रीकांत सोनकुले के पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल श्रीकांत की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में 302 समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में कोर्ट ने दोनों पक्षों का पक्ष सुनने के बाद आरोपी रंजीत वाघ को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।