logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: पातुर से अगिखेड़ खानापुर मार्ग की हालत ख़राब, नागरिकों ने किया रास्ता रोको आंदोलन


अकोला: पातुर से अगिखेड़ खानापुर जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क की खस्ता हालत को लेकर नागरिकों ने कड़ा रुख अपनाते हुए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पिछले दस सालों से इस सड़क की मरम्मत के लिए बार-बार मौखिक और लिखित रूप से अनुरोध करने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अंततः नागरिक उग्र हो गए और सुबह 11 बजे सड़क जाम कर दिया। इस दौरान उप-कार्यपालक अभियंता ने मरम्मत का लिखित आश्वासन दिया और सड़क जाम का विरोध वापस ले लिया गया।

इससे पहले, 14 जुलाई को नागरिकों द्वारा सड़क जाम की सूचना दिए जाने के बाद, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया था और दस दिनों के भीतर काम शुरू करने का आश्वासन दिया था। हालाँकि, आज तक काम शुरू नहीं हुआ है। इससे शिक्षक कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, गजानन नगर, रविंद्र नगर, साई नगर, समता नगर, ढोणे नगर, मुक्ताराम नगर, खानापुर, आगीखेड़, अस्तुल, पस्तुल, पारडी, खामखेड़ के साथ ही बार्शीटाकली तालुका के शेलगांव, बोरमाली, राजनखेड़, चेलका, निम्बी, जनुणा, धाबा, लोहागड़ आदि गांवों के नागरिक परेशान थे।

अंततः लोक निर्माण विभाग के उप कार्यकारी अभियंता राजेश राठोड और शाखा अभियंता हेमंत राठोड द्वारा आंदोलनकारियों से चर्चा करने और संबंधित सीमेंट सड़क का काम तुरंत करवाने का लिखित आश्वासन देने के बाद उक्त आंदोलन वापस लिया गया। सड़क रोको आंदोलन में इस क्षेत्र के सैकड़ों नागरिक उपस्थित थे। साथ ही पातुर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक हनुमंत दोपेवाड और पुलिस उपनिरीक्षक ताड़से सहित पुलिसकर्मियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी।