logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: अजीत दादा ने महिला अधिकारी से जो कहा, उसकी उम्मीद नहीं थी: विधायक शशिकांत शिंदे


अकोला: महिला आईपीएस अधिकारी से बातचीत के वायरल वीडियो पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार के प्रदेश अध्यक्ष विधायक शशिकांत शिंदे ने अकोला में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि अजीत दादा का बात करने का अंदाज जरा धाकड़ है फिर चाहे वो कार्यकर्ता हों, या अधिकारी। यह जो घटना हुई है, उसे रिकॉर्ड किया गया है। इसलिए अजीत दादा ने जो कहा, वह सामने आ गया है। शिंदे ने कहा कि हालाँकि, अजीत दादा ने स्पष्ट किया है कि वह अधिकारियों का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वे इस तरह से बात करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि जब तक सत्ता में उपयोगिता है, वे सहयोगियों को साथ लेकर चलते हैं और जब सत्ता में उनकी उपयोगिता नहीं रहती, तो उन्हें किनारे कर दिया जाता है। महाराष्ट्र ही नहीं, पूरे देश ने इसका अनुभव किया है। इसलिए, उद्धव बालासाहेब ठाकरे गर्व के साथ स्वतंत्र रूप से खड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य की महायुति सरकार ने काश्तकारों की समस्याओं की अनदेखी की है और काश्तकारों व कृषि जगत की समस्याएँ असीम रूप से बढ़ गई हैं। किसानों की आत्महत्याएँ फिर से बढ़ने लगी हैं। महायुति सरकार काश्तकारों की लंबित माँग, किसानों की पूर्ण ऋण माफी, को पूरा नहीं कर पाई है।

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस महायुति सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ 15 सितंबर को नासिक में महा विकास अघाड़ी महामोर्चा का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि अकोला जिले में पार्टी के पुनर्निर्माण और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए बुधवार को पुलिस लॉन में एक रैली और पदाधिकारी बैठक आयोजित की गई। उन्होंने यह भी कहा कि वे आगामी जिला परिषद और नगर निगम चुनावों की तैयारी के लिए जिले के विशेष दौरे पर आए हैं। 

देखें वीडियो: