logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: अज्ञात ने किया चार साल के बच्चे का अपहरण, पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा


अकोला: अकोला रेलवे स्टेशन के बाहर से एक चार साल के बच्चे का अपहरण करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर बच्चे की माँ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के सामने आते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी युवक को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। बच्चा पूरी तरह सकुशल है।

बच्चे की माँ ने पुलिस में दर्ज कराइ शिकायत के अनुसार, बच्चा रेलवे स्टेशन पर खेल रहा था। इसी बीच किसी अज्ञात ने उसे अगवा कर लिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। इसी बीच पुलिस को एक 30 वर्षीय व्यक्ति द्वारा बच्चे को स्टेशन से बाहर ले जाते दिखाई दिया। इसके बाद इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई।

आरोपी अपने गांव लेकर चला गया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू की और जल्द ही आरोपी की पहचान हो गई। आरोपी का नाम अरविंद कैलास अंभोरे रा. सांगोला, ता. जि. अकोला निवासी के रूप में हुई। आरोपी के पहचान होते ही पुलिस ने तुरंत सभी थानों को एक्टिव किया और आरोपी को पकड़ने के लिए शहर के अंदर हर बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड की खोजबीन शुरू कर दी।

एसटी स्टैंड से आरोपी गिरफ्तार

बच्चे की खोजबीन शुरू थी की पुलिस को जानकारी मिली की आरोपी बच्चे को लेकर एसटी स्टैंड परिसर में घूम रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अभी यह नहीं पता चल पाया है कि, उसने बच्चे का अपहरण किस इरादे से किया था।