logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: पत्नी ने डॉक्टर पति पर लगाया अप्राकृतिक शोषण का आरोप, पुलिस ने केस किया दर्ज


अकोला: पत्नी को उसकी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती करने और अप्राकृतिक प्रताड़ना देने वाले डॉक्टर पति को कोर्ट ने केस दर्ज कर गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। न्यायालय के आदेश के बाद खदान पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी डॉक्टर पति खनन क्षेत्र में निजी क्लीनिक चलता है। 

पीड़ित पत्नी ने अपने पति के खिलाफ मारपीट सहित जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन हिंसा करने का आरोप लगते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में छठे प्रथम श्रेणी न्यायाधीश श्रीमती वी.पी. दुर्वे की कोर्ट में सुनवाई के बाद कोर्ट ने डॉक्टर पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 377, 323, 294 के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इसके आधार पर खदान पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि, डॉक्टर पति लगातार उसके साथ मार-पीट करते हैं। इसी के साथ गालियां भी देते है। साथ ही लगातार करता अप्राकृतिक शोषण करते हैं। हालांकि, पारिवारिक मामला होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद पत्नी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। लेकिन जब पुलिस ने कोई नोटिस नहीं लिया तो यह महिला कोर्ट पहुंच गई और डॉक्टर पति के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।