logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: वर्चस्व की लड़ाई में युवक की हत्या, धारदार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट


अकोला: पुरानी रंजिश के चलते चार से पांच लोगों ने धारदार हथियार से वार कर एक युवक की हत्या कर दी और एक अन्य को घायल कर दिया। मारे गए युवक का नाम आकाश वाकोड़े और घायल का नाम गौरव मानकर है। यह वारदात शुक्रवार की रात करीब 10 बजे हुई। आशंका जताई जा रही है कि वर्चस्व की लड़ाई में उसकी हत्या की गई है।

वाकोड़े की बहन की शादी हो चुकी है। शादी के बाद वह अपने दोस्त गौरव मानकर के साथ कुछ सामान देने अपने बहन के ससुराल गया था।  जब वह वापस घर जा रहा था तो चिखलपुर मार्ग पर एक चौपहिया वाहन ने अचानक उसकी दुपहिया गाड़ी में टक्कर मार दी। तभी चार-पांच लोग चौपहिया वाहन से उतरे और दोनों पर तलवारों से हमला कर दिया। इस घटना में आकाश वाकोड़े की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गौरव मानकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जगह-जगह सुरक्षा तैनात कर दी है। कुछ महीने पहले वर्चस्व को लेकर हुए विवाद में सुहास वाकोड़े और उसके साथियों ने विनोद तोम्ब्रे की हत्या कर दी थी। इसके बाद से सुहास समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सभी चिखलपुरा इलाके के रहने वाले हैं. शुक्रवार की हत्याकांड में मृतक आकाश वाकोड़े आरोपी सुहास वाकोड़े का सगा भाई है।