logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

नितिन देशमुख को पुलिस ने हिरासत में लिया, धमकी देते हुए मिटकरी बोले- अघाड़ी की सत्ता में होगा हिसाब 


अकोला: बालापुर विधायक नितिन देशमुख ने अकोला में जलापूर्ति योजना पर लगी रोक हटाने की मांग को लेकर अकोला से नागपुर तक 'जल संघर्ष' यात्रा निकाली थी। इस यात्रा को आज नागपुर में प्रवेश करना था। हालांकि, पुलिस ने उनकी 'जलसंघर्ष' यात्रा रोक दी। इस दौरान विधायक नितिन देशमुख समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं अब इसको लेकर महाविकास अघाड़ी शिंदे-फडणवीस सरकार पर हमलावर हो गई है। एनसीपी विधायक अमोल मिटकरी ने धमकी देते हुए कहा कि, अघाड़ी की सरकार आने पर सभी का हिसाब होगा।" 

मिटकरी ने कहा, जब से राज्य में शिंदे-फडणवीस सरकार सत्ता में आई है, लोकतंत्र समाप्त हो गया है और एक शैतानी साम्राज्य खड़ा हो गया है। इसका जीता जागता उदाहरण आज देखने को मिला। पीने के पानी के लिए अकोला से नागपुर तक पैदल संघर्ष यात्रा शुरू करने वाले नितिन देशमुख पर अवैध कार्रवाई की गई। उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया था।" 

उन्होंने आगे कहा, "यह शैतानी साम्राज्य की शुरुआत है। लेकिन शिंदे-फडणवीस सरकार को याद रखना चाहिए कि चार दिन सास के और चार दिन बहू के। जिस दिन महाविकास अघाड़ी सत्ता में आएगी उस दिन हिसाब होगा।" 

सुबह-सुबह पुलिस ने लिया था हिरासत में

अकोला और अमरावती जिले के कई इलाके खारे पानी का बेल्ट है। जिस वजह से नागरिकों को कई सालों तक खारा पानी पीना पड़ता है। इन इलाकों में खारे पानी के कारण बीमारियां फैल रही हैं। बच्चों को भी यही पानी पीना पड़ रहा है, जिससे बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो रही हैं।  इसी पृष्ठभूमि में यह आंदोलन किया जा रहा है। 10 अप्रैल से जल संघर्ष यात्रा पैदल शुरू थी जो 21 अप्रैल तक नागपुर पहुंचने वाली थी । लेकिन गुरुवार सुबह जैसे ही जल संघर्ष यात्रा नागपुर के वडधामना पहुंची तो पुलिस ने उनके समर्थको के साथ उन्हें हिरासत में ले लिया।

नहीं लूंगा जमानत, प्रधानमंत्री के आवास करूंगा आंदोलन

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद आक्रामक हुए विधायक नितिन देशमुख ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ने कहा कि पुलिस ने कानून का दुरुपयोग किया और हमारे साथ मारपीट की. मेरे सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह सब कुछ गृहमंत्री फडणवीस के दबाव के चलते किया है देशमुख ने कहा की चाहे कुछ भी हो जाए, हम पीछे नहीं हटेंगे, मैं मर जाऊंगा लेकिन मैं जमानत नहीं लूंगा। इसी के साथ यह भी कहा कि, वह पानी का टैंकर लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर आंदोलन करेंगे।