logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Nagpur: बेटे ने माँ के प्रेमी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: अनैतिक संबंधों को लेकर दो युवको ने एक व्यक्ति की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुदर्शन बालचंद्र कावड़े (49, वृन्दावन नगर, शाहू मोहल्ला) के रूप में की गई है। यह घटना तुलसीनगर में शाम आठ बजे के आस-पास हुई। हत्या करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे, हालांकि, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम शुभम देशपांडे (20) और सचिन उर्फ़ भुर्या (23) है। आरोपी सचिन जहां रेलवे स्टेशन पर चिक्की बेचने का काम करता है, वहीं शुभम बेरोजगार है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शुभम की माँ और मृतक के बीच पिछले 15 सालों से अवैध संबंध थे। कुछ महीनो पहले इस बात की जानकारी शुभम को लग गई। इसके बाद से ही वह परेशान रहने लगा। इस बात की जानकारी शुभम ने अपने दोस्त सचिन को दी थी। इसके बाद से ही दोनों सुदर्शन की हत्या की साजिश रच रहे थे। मंगलवार को दोनों तुलसीनगर में सुदर्शन के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सुदर्शन वहां पहुंचे दोनों आरोपियों ने रोक लिया। 

बात करते ही सचिन ने चाकू निकाला और सुदर्शन पर वार करना शुरू कर दिया। दोनों आरोपी उसे मारते-मारते म्हाडा कॉलनी के गेट के पास ले गए। लोगों को इकट्ठा होते देख दोनों मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलती ही शांतिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और सुदर्शन को मेयो अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने रात में ही दोनों की खोजबीन शुरू कर दी और हत्या के कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। वहीं आगे की जांच पुलिस कर रही है।