logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

दो बंदूख,16 कारतूस और हिरण के शव के साथ मध्यप्रदेश के 6 शिकारी अकोला में गिरफ़्तार


अकोला: अकोला जिले के तेल्हारा तहसील में पुलिस ने शिकारियों के एक बड़े गिरोह को पकड़ा है। इस मामले में  पुलिस ने 6 शिकारियों को गिरफ्तार कर उनके पास दो बंदूख  और 16  जिंदा कारतूस को जब्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने शिकारियों की गाडी से एक हिरण का शव भी बरामद किया है।अकोला जिले के तेल्हारा तहसील के हिवरखेड पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली थी कि कुछ लोग आस पास के जंगल में वन्य प्राणियों का शिकार कर रहे है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने शिकारियों को पकड़ने के लिए ने सोनवाड़ी फाटा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की  जाँच शुरू की. इसी दौरान एक मध्य प्रदेश के बुरहानपुर की गाड़ी को रोक उसकी तलाशी ली गयी.गाडी में सवार 6 लोगों के पास से पुलिस ने 2 बंदूख और 16 जिन्दा कारतूस जब्त किया है जबकि 6 खाली कारतूस भी बरामद हुआ है। साथ ही  गाड़ी में शिकार करने के बाद ले जा रहे एक हिरण का शव भी बरामद किया गया। मध्य प्रदेश के इन सभी शिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस  सूत्रों से  मिली  जानकारी के अनुसार ये गिरोह वन्य प्राणियों का शिकार कर उन्हें बेचता है.इस गिरोह के पड़के जाने के बाद पुलिस को संदेह है की मध्य प्रदेश के और भी लोग इस तरह से वन्य प्राणियों के शिकार में सक्रीय है। पुलिस अब इस दिशा में भी जाँच पड़ताल कर रही है।