logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे पर अब्दुल सत्तार रहे अनुपस्थित, खुद बताई असली वजह


अकोला: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित तमाम विधायक और मंत्री अयोध्या दौरे पर पहुंचे। हालांकि, इस दौरान अब्दुल सत्तार सहित कई विधायक इसमें शामिल नहीं रहे। इसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि, क्या ये सभी नाराज हैं? वहीं इस सवाल पर कृषि मंत्री सत्तार ने जवाब दिया है। 

सोमवार को सत्तार अकोला दौरे पर पहुंचे, इस दौरान उन्होंने बारिश और ओलावृष्टि से ख़राब हुई फसल का निरक्षण किया। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे इस पर सवाल किया। जिसपर जवाब देते हुए सत्तार ने कहा, "अगर मैं परेशान होता, तो मैं यहाँ नहीं आता। किसानों के बांध पर जाना अयोध्या जाने जैसा है। मेरी राम में आस्था है। मैं भी राम का भक्त हूं। हालांकि, राज्य में बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इसलिए मैंने अयोध्या का दौरा छोड़कर फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेना शुरू कर दिया।" 

दौरे के आलोचना करने वालों पर दिया जवाब 

सत्तार ने इस दौरान मुख्यमंत्री के दौरे पर सवाल उठाने वालों को जवाब दिया है। कृषि मंत्री ने कहा, "देवदर्शन जाना गलत नहीं है। राम के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं पर इस तरह की राजनीतिक आलोचना करना भी उचित नहीं है। आज मैं किसानों के बांध का निरीक्षण करने आया हूं। मैंने सरकार की ओर से उनकी बात सुनी। मुझे मुख्यमंत्री ने आदेश दिया था। अगर मुख्यमंत्री को किसानों के नुकसान के बारे में पता नहीं होता, तो उन्होंने मुझे रात 12 बजे फोन करके इस तरह के निर्देश नहीं दिए होते।"