logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: कुख्यात आरोपी के खिलाफ, एमपीडीए की कार्रवाई


अकोला: आम्बेडकर चौक, अशोक नगर, अकोट फैल निवासी कुख्यात आरोपी पियूष मोरे (20) के खिलाफ चोरी करना, गंभीर जख्मी करना, अपने पास हथियार रखना, तड़ीपार आदेश का उल्लंघन आदि गंभीर स्वरुप के मामले दर्ज हैं. इसके पूर्व में भी उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है. इसके बावजूद उसमें कोई सुधार न दिखाई देने से और अपराधों पर नियंत्रण पाने की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक ने उसे एक वर्ष के लिए स्थानबद्ध करने का प्रस्ताव जिला दंडाधिकारी की ओर प्रस्तुत किया था. 

तदनुसार जिला दंडाधिकारी नीमा अरोरा ने सभी कानूनी बातों की पड़ताल करने के बाद और अपने स्त्रोतों से जानकारी लेकर यह व्यक्ति धोखादायक होने की पुष्टी होने के बाद उसे एक वर्ष के लिए जिला कारागृह में स्थानबद्ध करने का आदेश जारी किया. आदेश जारी होने के बाद पुलिस विभाग ने आदेश पर तामील करते हुए कुख्यात आरोपी पियूष मोरे को जिला कारागृह में स्थानबद्ध कर लिया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जी.श्रीधर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका राउत के मार्गदर्शन में की गयी है.