logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: सरकारी अस्पताल परिसर में एक व्यक्ति की पत्थर कुचलकर हत्या, हत्यारा भी हुआ घायल


अकोला: शहर के सरकारी अस्पताल परिसर में आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जाँच में सामने आई जानकारी के अनुसार, घटना आधी रात को हुई और पता चला है कि उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है।

शहर के सरकारी अस्पताल क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आवारा और बेसहारा लोग शरण लेते हैं। सोमवार आधी रात को शराब के नशे में धुत दो लोगों के बीच मामूली बात पर बहस हो गई। यह बहस इतनी बढ़ गई कि एक व्यक्ति ने पास में पड़े पत्थर से दूसरे पर वार कर दिया। घुसर निवासी शांताराम शिवराम गोपनारायण की गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में हत्यारा भी घायल हुआ है और उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालाँकि, अभी तक होश में न आने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि आरोपी के होश में आने के बाद घटना की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

इस दिल दहला देने वाली घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी गई है।