logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: जिले में खसरे समान बुखार के 16 मरीज! सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए


अकोला: जिले में खसरे जैसे बुखार के 16 मरीज मिले हैं और उनके सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं. पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ शहरों में खसरे के मरीज मिलने से अन्य कई जगहों की स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट हो गई है. इसे देखते हुए अकोला जिले में भी इस संबंध में सतर्कता बरती जा रही है.

खसरे के टीकाकरण को लेकर सतर्क रहें

खसरे के संदर्भ में जिला शल्य चिकित्सक डा.तरंगतुषार वारे से पूछने पर उन्होंने बताया कि, बच्चों को सर्दी, खांसी, बुखार, शरीर पर दाने होने पर माता-पिता सतर्क हो जाएं. निजी के साथ-साथ सरकारी अस्पतालों में भी इलाज लिया जा सकता है. इसी तरह खसरे के टीके को लेकर भी सावधान रहें. खसरे पहली खुराक 15 से 18 महीने के बच्चों को दी जाती है और दूसरी खुराक बच्चों के स्कूल जाने पर दी जाती है. बच्चों को खसरे का टीका अवश्य लगवाना चाहिए. क्योंकि खसरा बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी हो सकता है. फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों में 10 और शहरी क्षेत्रों में 6 संदिग्ध मरीज मिले हैं.

संदिग्ध के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

मातृ एवं शिशु देखभाल अधिकारी डा.विनोद करंजीकर ने कहा, “मुंबई और अन्य जगहों पर खसरे के मामलों की वजह से नहीं, बल्कि महामारी की वजह से हर महीने मरीजों की जांच की जाती है. इसमें खसरे के मरीज भी शामिल हैं. साथ ही इसी माह के संदिग्धों के सैंपल लैब में भेजे गए हैं. मई माह तक यह मरीज ठीक हो चुके हैं   ।”