logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Akola: अंबादास दानवे का फडणवीस पर बड़ा आरोप, कहा- हमारी ऊँगली पकड़कर बड़े हुए अब हमें तोड़ने में लगे


अकोला: चुनाव आयोग के शिवसेना (Shisvena) और धनुष्य-बाण चिन्ह सीज करने के बाद से नेताओं में वार पलटवार का दौर जारी है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) के दिए बयान पर उद्धव गुट (Udhav Thackeray Group) के नेता और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे (Ambadas Danve) ने पलटवार किया है। अकोला में आयोजित प्रेस वार्ता में बोलते हुए दानवे ने कहा कि फडणवीस की गर्दन पहले ही नीचे जा चुकी है। शिवसेना के बल पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का विकास हुआ। वे उंगली पकड़कर बड़े हुए हैं। वे पिछले तीन साल से शिवसेना को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

दानवे अकोला और अमरावती के दो दिवसीय दौरे पर है। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा, एकनाथ शिंदे गुट पर जोरदार हमला बोला। दानवे ने कहा, शिवसेना ने इस महाराष्ट्र को कड़ी गर्दन के साथ जीना सिखाया है।  साथ ही शिवसेना प्रमुख ने हमें दिल्ली के सामने पैर चाटना नहीं सिखाया।

क्या कहा था फडणवीस ने?

आयोग के निर्णय के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के दिए बयान पर बोलते हुए कहा था कि, जब तक आयोग का पूरा निर्णय नहीं अब जाता है तब तक किसी को भी सर ऊंचा कर नहीं बोलना चाहिए। फडणवीस के इस आरोप पर बोलते हुए दानवे ने यह बात कही।

अब्दुल सत्तार एक विकृति

राज्य के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार पर हमला करते हुए दानवे ने कहा, "सत्तार एक विकृति है। वह जहां भी जाएंगे वही करेंगे। दानवे ने यह भी कहा कि शिवसेना को कठोर भाषा बोलने की जरूरत नहीं है।