logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: दोहरे हत्या मामले में आरोपित की जमानत अर्जी मंजूर


अकोला: पिंजर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत दूधलम गांव में पारिवारिक विवाद के कारण दोहरे हत्याकांड की घटना हुई थी। यह मामला अकोला की विशेष अतिरिक्त अदालत में विचाराधीन है। मामले के एक आरोपी ने जमानत के लिए अदालत का रुख किया था, जबकि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शायना पाटिल की अदालत ने शर्तों के साथ आरोपी निर्मला पंडित की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 नवंबर 2022 को बार्शीटाकली तहसील के ग्राम दुधलम में दोहरा हत्याकांड हुआ था। इस प्रकरण में थाने में शिकायत दर्ज की गयी थी। शिकायत के आधार पर पिंजर पुलिस ने भादंसं की धारा 302, 307, 324, 323, 143, 147, 148, 149, 294, 75 के तहत सात आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित जान लेवा हमला करने का अपराध दर्ज किया गया था। तदनुसार पुलिस ने आरोपियों को 24 नवंबर 2022 को गिरफ्तार कर जांच की। जिसके बाद अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायालय में दोषारोप पत्र प्रस्तुत किया था। इस हत्याकांड के सभी आरोपी फिलहाल जेल में हैं। 

इस प्रकरण में निर्मला पंडित निवासी दुधलम नामक आरोपी ने जिला व सत्र न्यायालय में जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। प्रकरण में दोनों पक्षों की दलीले पूरी होने के बाद अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश शयना पाटिल की अदालत ने आरोपित की शर्तों के आधार पर जमानत अर्जी मंजूर कर ली। न्यायालय में आरोपित की ओर से एड आरडी वर्मा ने कामकाज संभाला।