logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Akola: राहुल गांधी का विरोध करेगी भाजपा, सांसद धोत्रे की अगुवाई में शेगांव के लिए निकले 10 हजार कार्यकर्ता


अकोला: वीर सावरकर (Veer Sawarkar) को लेकर राहुल (Rahul Gandhi) के बयान पर भाजपा (BJP) आक्रामक है। बयान को लेकर लगातार विरोध किया जारहा है। इसी बीच भाजपा ने राहुल की शेगांव में आयोजित होने वाली यात्रा का विरोध करने का तय किया है। अकोला सांसद संजय धोत्रे (Sanjay Dhotre) की अगुवाई में 10 हजार कार्यकर्ता खामगांव के लिए निकल चुके हैं। 

इस बात की जानकारी देते हुए भाजपा नेता विजय अग्रवाल ने कहा, "सांसद धोत्रे के मार्गदर्शन में दोपहर 3 बजे जिले के विभिन्न हिस्सों से विभिन्न वाहनों से दस हजार कार्यकर्ता खामगांव पहुंचेंगे। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने वीर सावरकर की महाराष्ट्र की धरती पर आकर 13 करोड़ महाराष्ट्रीयन लोगों का अपमान किया है। कांग्रेस की ओर से लगातार गलत इतिहास पेश किया जा रहा है।

अग्रवाल ने कहा, राहुल गांधी और उनके सहयोगी 'भारत जोड़ो' की जगह 'भारत तोड़ो' का अभियान चलाकर देश में अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। करोड़ों रुपये खर्च कर इवेंट मैनेजमेंट के माध्यम से प्रसिद्धि प्राप्त कर रहे हैं। 

अमरावती से भी निकले भाजपा 

वहीं अमरावती से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शेगांव जाने के लिए निकले हैं। सुबह 11 बजे सैकड़ो कार्यकर्ता प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी के आवास से निकले। वहीं राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए माफ़ी मांगने की मांग की है।