Akola: क्रूजर से टकराई बस, सात घायल
अकोला: राष्ट्रीय महामार्ग पर पारस फाटा पर एक बस के क्रूजर से टकरा जाने से सात लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रूजर (क्र।एमएच 30 एटी 660) जब एक शादी समारोह में जा रहा था तभी बस (क्र।एमएच 30 वाई 5684) के चालक ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर में अमनशाह सरदारशाह, नवाजशाह बरकतशाह, इमरान खान यूनुस खान, शेख अकील शेख हाजी, योगेश बुंदे, गौतम वाकोड़े घायल हो गए। शेख इरफान शेख रसूल की शिकायत पर बालापुर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
admin
News Admin