logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: महामार्ग निर्माण में गुणवत्ता से हो रहा समझौता, दो घंटे में पुल का स्लैब गिरा


अकोला: जिले से गुजरने वाले फोर लेन नेशनल हाईवे का कार्य प्रगति पर है। इसके लिए गांव में अंडरग्राउंड फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। 23 सितंबर को मुर्तिजापुर तहसील के अंभोरा में पुल का स्लैब काम पूरा हुआ। लेकिन काम पूरा होने के बाद 2 घंटे के अंदर ही पुल का स्लैब गिर गया। रात में पुल गिरने से बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं इस घटना के बाद महामार्ग निर्माण में गुणवत्ता के साथ समझौता किया जा रहा है।

अंभोरा में अंडरपास कई महीनों से निर्माणाधीन है। काम की धीमी गति के कारण यहां कई दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुल का एक तरफ का काम पूरा हो चुका है लेकिन दूसरी तरफ काम चल रहा था, शुक्रवार की रात 2 घंटे के भीतर पुल का पूरा स्लैब ढह गया। करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे पुल का स्लैब गिरने से नागरिकों ने कई सवाल खड़े किए हैं. इस संबंध में जब हमने राजपथ कंस्ट्रक्शन कंपनी के संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने अस्पष्ट जवाब दिया। खबर है कि कंपनी का कोई अधिकारी या कर्मचारी जानकारी देने के लिए आगे नहीं आ रहा है।