logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: खेत और मकान के लिए दम्पति ने की युवक की हत्या!


अकोला: पातुर तहसील के भंडारज खुर्द में खेत और घर के लिए पति-पत्नी ने एक युवक की गला घोटकर हत्या करने की घटना उजागर हुई है। प्रकरण में पातुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भंडारज खुर्द निवासी दम्पति संजय इंगले (52), ज्योति इंगले (47) ने मिलिंद इंगले (36) निवासी भंडारज खु। के परिवार के पास की एक एकड़ खेती संजय इंगले को चाहिए थी। इसी तरह मिलिंद के पास अपना पक्का घर था जिसमें संजय परिवार के साथ रह रहा था। उक्त घर और खेत का दम्पति के मन लालच निर्माण हो गया था। 

इस बीच मृतक सात-आठ दिन पहले ही उसी मकान में रहने आया था। इससे नाराज आरोपियों ने मिलीभगत कर मृतक की गला दबाकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के इरादे से शव को दाह संस्कार के लिए श्मशान ले जाया गया और उसके शव को आपसी सहमति से ठिकाने लगाने के लिए सबूत मिटाने की कोशिश की गई। संजय को पूरी जानकारी होने के बावजूद उसने पुलिस झूठा बयान देकर मर्ग दाखिल किया। 

इस मामले की जांच थानेदार किशोर शेलके के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक मीरा सोनुने और पुलिस दल ने की। इस जांच में हत्या की जानकारी उजागर हुई है। पुलिस ने उक्त दम्पति को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर आरोपियों ने हत्या का मामला कबूल किया है। 

आरोपियों के खिलाफ पातुर पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, एसडीपीओ रितु खोकर के मार्गदर्शन में थानेदार किशोर शेलके, पुलिस उप निरीक्षक मीरा सोनुने, पुलिस कर्मी गजानन मानकर, दिलीप इंगले, संबोधी इंगले, सत्यजीत ठाकुर, नीलेश राठोड़ ने की है।