logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: विधायक रणधीर सावरकर से सरकार से मांग, कहा- बारिश से हुए नुकसान की तुरंत भरपाई करें


अकोला: हालांकि सरकार ने राज्य में बारिश से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई देने की घोषणा की है लेकिन इसके बावजूद जैसा कि ज्ञात हुआ है कि जिले के किसान हानि सूची में शामिल नहीं हैं. इसलिए विधायक रणधीर सावरकर, विधायक हरीश पिंपले, विधायक प्रकाश भारसाकले ने इस मामले को राज्य के उप मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के संज्ञान में लाकर, साथ ही अक्टूबर माह में हुई बारिश से हुए नुकसान का सर्वे कराकर जिले के किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है. 

जिले के विधायकों की इस मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने राजस्व विभाग के 21 अक्टूबर, 2022 के आदेशानुसार कृषि फसलों को हुए नुकसान के पंचनामे करने के संबंध में आदेश जारी किया है. अक्टूबर, 2022 में हुई पुनः वर्षा के कारण राज्य के कुछ जिलों में एक या अधिक मंडलों में 24 घंटे में 65 मिमी से अधिक वर्षा हुई है. 

अतः सभी संबंधित जिलाधिकारियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जिस जिले में अत्यधिक वर्षा हुई है वहां फसलों को हुए नुकसान की पंचनामा से अवगत करायें, इस तरह के निर्देश सरकारी पत्र के माध्यम से सन्दर्भ में दिए गए हैं. तद्नुसार यदि संदर्भाधीन पत्र में उल्लिखित जिलों के अलावा अन्य जिलों में भारी वर्षा का रिकार्ड उपलब्ध है तो सभी जिलाधिकारियों को ऐसे जिलों के प्रस्ताव भी शासन को भेजने के निर्देश दिये जाये, यह मांग भी की गयी है.