logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: शराब के नशे में दोस्तों में हुआ विवाद, हमले में एक की मौत


अकोला: शराब पिने के दौरान दोस्तों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोस्त पर रॉड से हमला कर दिया। जिसमे युवक की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने एक घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक युवक का नाम उमेश राठोड (28) है। वहीं गिरफ्तार आरोपी का नाम श्याम राठोड है। 

मिली जानकारी के अनुसार, चान्नी थाना क्षेत्र के गावंडगांव में रविवार रात मृतक और आरोपी शराब पीने के लिए बैठे। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया।  इसी दौरान श्याम ने उमेश पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। जिसमें मौके पर ही मौत हो है। वहीं इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने एक घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।