logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर पूर्व सैनिकों ने निकाला मोर्चा


अकोला: सेवानिवृत्त सैनिक संघ ने वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर 20 फरवरी 2023 से नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरने का आह्वान किया है। उनके समर्थन में अकोला के पूर्व सैनिक संघ ने आज मोर्चा निकाला। यह मोर्चा जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचा और अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। 

केंद्र सरकार ने 23 दिसंबर 2022 को एक प्रेस विज्ञापन जारी कर सेवानिवृत्त सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन लागू करने की जानकारी दी थी। 1 जुलाई 2014 से पहले सेवानिवृत्त होने वाले सैनिकों को ही वन रैंक वन पेंशन का लाभ दिया जाएगा और 1 जुलाई 2014 के बाद सेवानिवृत्त होने वालों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।

यह सैनिक के साथ अन्याय है और इस अन्याय के खिलाफ सेवानिवृत्त सैनिकों के संघ ने नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। अकोला के सेवानिवृत्त फौजी संघ ने मुख्य मांग का समर्थन किया है कि वन ट्रैक वन पेंशन का लाभ हटाया जाए और केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे अन्याय को दूर किया जाए। जिलाधिकारी के माध्यम से पूर्व सैनिकों ने अपनी मांगे प्रधानमंत्री कार्यालय को आज भेजा गया।