logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: निरगुणा नदी में बाढ़, अलेगांव में घुसा पानी, जनजीवन अस्तव्यस्त


अकोला: आलेगांव में निरगुणा नदी में बाढ़ आ गई है। सुबह 8 बजे तक नदी का पानी चोंडी बांध की विसर्ग दीवाल से 18 इंच ऊपर बह बह रहा था। बाढ़ की भयावहता को देखते हुए, चोंडी निवासियों ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए घोटमाल, चारमोली स्थित जिला परिषद स्कूल में शरण ली।

आलेगांव स्थित एक गौशाला में रखे कई पालतू पशु बाढ़ में बह गए। आंगनवाड़ी क्रमांक 9 और 4 में बाढ़ का पानी घुसने से भारी नुकसान हुआ। आलेगांव निरगुणा नदी पुल पर बना सुरक्षा तटबंध बाढ़ में बह गया, जिससे पुल यातायात के लिए खतरनाक हो गया और फिलहाल यातायात बाधित है।

निरगुणा नदी में आई बाढ़ के कारण नदी-नालों के किनारे के खेतों में बाढ़ का पानी घुसने से सैकड़ों हेक्टेयर फसलें बह गईं और संच वाटर पंप व कृषि उपकरण बह जाने से किसानों को भारी नुकसान हुआ। किसानों ने तहसीलदार को बताया कि किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों व ग्रामीणों ने नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराकर मुआवजे की मांग की है।