logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: पेट्रोल, डीजल स्टॉक समेत 8.32 लाख का माल जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार


अकोला: उरल पुलिस ने गायगांव-अकोला मार्ग पर नाकाबंदी कर ज्वलनशील पदार्थ परिवहन कर रहे दो लोगों को वाहन समेत गिरफ्तार कर उनके पास से 8 लाख 32 हजार 200 रू। मूल्य का 350 लीटर डीजल जब्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गायगांव में पेट्रोल, डीजल का डिपो है। उस डिपो से ज्वलनशील पदार्थों की तस्करी और अवैध परिवहन करने वाले दो लोगों को उरल पुलिस ने नाकाबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। राहुल गोपनारायण (30) और सत्यम नीलखन (27) दोनों निवासी शिर्ला यह गिरफ्तार आरोपियों का नाम है। 

उरल पुलिस स्टेशन के थानेदार अनंतराव वडतकर और उनके सहयोगियों ने सूचना के आधार पर उरल पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर गायगांव में डिपो के पास डीजल के अवैध परिवहन को रोककर यह कार्रवाई की। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन को पुलिस ने रोका और वाहन से 10 प्लास्टिक केन में 350 लीटर डीजल, एक केन में लगभग 35 लीटर डीजल जब्त किया गया। 

इस डीजल की कीमत 32 हजार 200 रुपये है। इस अपराध में उपयोग किया गया एक चार पहिया वाहन (क्र।जीजे-01 एचयू-9358) को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस तरह कुल 8 लाख 32 हजार 200 रू। मूल्य का माल जब्त किया गया है।