logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Akola: भव्य नववर्ष रैली का आयोजन, पारंपरिक पोशाक में दिखाई दी सांस्कृतिक झलक


अकोला: शहर में आज सुबह लगभग 8 बजे संस्कृति संवर्धन समिति द्वारा नववर्ष के उपलक्ष में भव्य रैली का करने के लिए भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में पारंपरिक मराठीयन पोशाक में सजे पुरुषों और महिलाओं ने भाग लिया, और मोटरसाइकिल पर सवार होकर शहर के मुख्य मार्गों पर रैली निकाली।

यह रैली शहर के ग्रामदैवत श्री राज राजेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर अकोला के प्रमुख मार्गों से होती हुई बिर्ला राम मंदिर पर समाप्त हुई। रैली में विभिन्न क्षेत्रों के मान्यवरों के साथ हजारों की संख्या में अकोलेकरों ने भाग लिया और नववर्ष का जोरदार स्वागत किया।

रैली के दौरान हर मोड़ पर अकोलेकरों ने फूलों की वर्षा कर रैली का भव्य स्वागत किया। संस्कृति संवर्धन समिति ने पिछले 19 वर्षों से इस रैली का आयोजन गुड़ी पड़वा के अवसर पर बड़े धूमधाम से किया है। इस उत्सव ने अकोला शहर को पारंपरिक संस्कृति और नववर्ष की खुशियों से भर दिया।