logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: उड्डाणपुल पर भीषण सड़क हादसा: महिंद्रा मैक्स का नियंत्रण खोने पर कार से भिड़ंत, दोनों वाहनों को नुकसान


अकोला: शहर के अशोक वाटिका चौक में बने उड्डाणपुल पर  काली पीली महिंद्रा मैक्स गाड़ी के चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन डिवाइडर से टकराकर सामने आ रही किया कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। 

इस हादसे में दोनों वाहनों को भारी नुकसान हुआ है, गनीमत आरही की कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार महिंद्रा मैक्स टावर की दिशा में जा रही थी, जब चालक का नियंत्रण टूट गया। वाहन जोरदार तरीके से डिवाइडर से टकराया और सामने से आ रही किया कार  से भिड़ गया।

दुर्घटना के बाद खदान पुलिस स्टेशन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का पंचनामा किया। दोनों चालकों को उनके वाहनों सहित आगे की जांच के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।इस उड्डाणपुल का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारना था, लेकिन पुल के निर्माण के बाद से यहां कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

"नो एंट्री" ज़ोन में वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस की निगरानी की कमी और पुल पर सेल्फी व रील्स बनाने वाले नागरिकों के कारण यातायात में बाधा उत्पन्न होती है।इस पर नागरिकों ने जिला पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि उड्डाणपुल पर हमेशा के लिए पुलिस का बंदोबस्त रखा जाए ताकि सड़क पर सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात सुनिश्चित किया जा सके।