logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती


Akola News: पारिवारिक विवाद में  पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार रात आठ बजे यह घटना हुई। ससुर के शिकायत पर सिविल लाइन्स पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सदाशिव महादेव भलेरियो ने बताया कि, उनकी बेटी ने 2017 में सेना में जवान विकास वाल्मिक इंग्ले से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों नागपुर में रह रहे थे। छुट्टी होने पर घर आया हुआ है। वहीं 22 फ़रवरी को वह पत्नी को लेकर अकोला पहुंचा। ससुर ने बताया कि, उसके दामाद ने एक फ्लैट ख़रीदा हुआ है, जो उसने अपनी माँ के नाम पर कर के रखा हुआ है। इसी को लेकर दोनों बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था।

गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे पत्नी और बच्चे को लेकर गोंधापुर को निकला था। इसी बीच दामाद ने फोन कर अपनी सास को बताया कि, इसी चोर ने उनकीबेटी के गले से चेन खींच ली, जिसके कारण उसका गाला चिर गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में ले जारहा हूँ।

यह खबर सुनते ही महिला के माता-पिता उससे मिलने अस्पताल पहचे। जहां उन्हें असली हकीकत पता चली। इसके बाद वह सीधे थाने पहुंचे और अपने दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।