logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: पति ने माता-पिता के साथ मिलकर पत्नी की हत्या, ऐसा खुला राज


अकोला: जिले के तेलहार तहसील में एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां पति ने माता-पिता के साथ मिलकर पहले पत्नी की हत्या की और फिर इसे आत्महत्या साबित करने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। हालांकि, जांच में हत्यारों का पूरा प्लान फूट गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। 

मृतक महिला का नाम जया गोपाल पाटोंड (32, दहीगांव अवताडे, तेलहारा) है। बीते दिनों महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला था। पति की शिकायत पर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं रिपोर्ट आने के बाद असली सच्चाई सामने आई। महिला ने आत्महत्या नहीं, बल्कि उसकी हत्या की गई। 

तेल्हार पुलिस ने पति गोपाल साधन पटोंड, ससुर साधन किसान पाटोंड और सास देवका पाटोंड को हिरासत में लिया और गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। जया और गोपाल के बीच पिछले कई सालों से लगातार बहस हो रही थी। पिछले माह पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। कुछ दिनों बाद दोनों के बीच समझौता हो गया।

पत्नी के लौटने के बाद पति उस पर खेत में काम करने जाने का दबाव बना रहा था। लेकिन, पत्नी ने खेत में काम करने जाने से साफ इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच लगातार बहस होती रहती थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इसी विवाद के चलते विवाहिता की हत्या की गई है। इस मामले में तेल्हाड़ा पुलिस आगे की जांच कर रही है।