logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: गोवंशों का अवैध परिवहन; 3 गिरफ्तार, गोवंशों सहित वाहन जब्त


अकोला: राष्ट्रीय महामार्ग पर दो वाहनों में गोवंशों को क्रूरता से ठूस कर कत्ल करने के उद्देश्य से परिवहन करनेवाले आरोपियों को पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा। इस कार्रवाई में चार गावंशों सहित वाहन जब्त कर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई रविवार की सुबह की गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोरगांव मंजू पुलिस को गोवंशों का परिवहन किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। 

इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थानेदार संजय खंदाडे, पुलिस उप निरीक्षक गणेश काले, हेड कांस्टेबल योगेश काटकर, गिरीश वीर, किशोर सोलंके, सुदीप राउत, सुशील इंगोले ने राष्ट्रीय महामार्ग पर नाकाबंदी कर दी। इस बीच मुर्तिजापुर की ओर से आ रहे माल वाहक वाहन टाटा क्र।एमएच 01 सीआर 0168 की पुलिस ने जांच की। तब इस वाहन में निर्दयता के साथ कत्ल करने के उद्देश्य से ले जाए जा रहे दो गोवंशों के मिलने पर उन्हें छुड़ाया गया। 

इसी तरह पिछले आ रहा दूसरा वाहन क्र एमएच 30 एफ 6053 को भी रोक कर तलाशी ली गयी। इससे भी दो गोवंश मिले, जिससे उक्त दोनों वाहन सहित गोवंशों को जब्त कर प्रकरण में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

जांच के दौरान पूछताछ करने पर आरोपियों के पास गोवंशों से संबंधित दस्तावेज नहीं थे। गिरफ्तार आरोपियों में सै।शाकीर, योगेश हरणे और समीर उद्दीन शामिल हैं। गोवंशों को गौरक्षण संस्था के सुपूर्द किया गया है। उल्लेखनीय है कि, माल वाहक वाहन के आगे की तरफ टाटा क्र एमएच 30 एफ 6053 और पीछे की तरफ एमएच 48 जी 00 का नंबर प्लेट मिला। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि एक ही गाड़ी की दो नंबर प्लेट कैसे लगाई गई है।