logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: इंडिगो कार और ट्रेक्टर में हुई भिड़ंत; एक की मौत, एक जख्मी 


अकोला: मुर्तिजापुर से जाने वाले राष्ट्रीय महामार्ग में एक बेहद भीषण हादसा हुआ। जहां आमने-सामने से आ रहे ट्रैक्टर और इंडिगो कार ने एक दूसरे को टक्कर मार दी। इस हादसे में  एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान रोशन शंकर ढोक (३५, अकोला) निवासी के रूप में की गई है। यह हादसा बुधवार शाम माना फाटा के पास हुआ। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक दोपहिया वाहन चालक अपनी चार पहिया वाहन MH44B0886 से अमरावती जा रहा था। जैसे ही कार माना फाटा के पास पहुंची सामने से माल भरकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली MH30J480 को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मौके पर ही रोशन की मौत हो गई। वहीं ट्रेक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया।इस दुर्घटना के बाद महामार्ग पर कई देर तक यातायात प्रभावित रहा। 

वहीं इस घटना के लिए ग्रामीणों ने महामार्ग पर बने डिवाइडर को जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि, राजमार्ग प्राधिकरण ने गलत जगह डिवाइडर बनाया है, जिसके कारण यहां लगातार हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों से जल्द से जल्द इसे ठीक करने की मांग भी की है।