logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: राज्य में सबसे हॉट अकोला, 44.2 डिग्री दर्ज किया गया तापमान


अकोला: बेमौसम बारिश और बादल छाए रहने के कारण अप्रैल की शुरुआत में अकोला के लोगों को गर्मी से जो राहत मिली थी, वह अब खत्म हो गई है। यहां सूरज मनो सचमुच आग उगलने लगा है। परिणामस्वरूप, सोमवार 7 अप्रैल को अकोला में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस गर्मी का सबसे अधिक तापमान है। पूरे राज्य में सबसे अधिक तापमान अकोला में दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बादल छाए रहने के कारण अकोला में 2 अप्रैल को तापमान 30 डिग्री तक गिर गया था। हालांकि, मौसम साफ होने के बाद पिछले चार दिनों से तापमान तेजी से बढ़ रहा है। भीषण गर्मी के कारण विदर्भ के सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। 

अकोला में सुबह से ही गर्मी तेज थी। सड़कें सुनसान हैं, क्योंकि लोग गर्मी के कारण दोपहर में बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। जैसे-जैसे सूर्य की तीव्रता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, तापमान में भी काफी वृद्धि हो रही है। 

रविवार को अकोला में 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में इसमें एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और आज यानी मंगलवार को सुबह का तापमान 42.25 डिग्री है।

देखें वीडियो: