logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: महावितरण के कनिष्ठ अभियंता पर हमला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


बार्शीटाकली: तहसील के ग्राम पिंजर पुलिस थाना अंतर्गत आनेवाले ग्राम महान के बिजली वितरण कंपनी के सहायक कनिष्ठ अभियंता पर ग्राम तामशी में हमला किया गया. इसके साथ ही गालीगलौच कर जान से मारने की धमकी दी. तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की. इस प्रकरण में अभियंता ने दी शिकायत पर पिंजर पुलिस ने मामला दर्ज किया. 

शिकायत में ग्राम महान में बिजली वितरण कंपनी का 33 केवी का केंद्र है. सहायक कनिष्ठ अभियंता निखिल गवली (32) यह अपने सहयोगी के साथ वहां पर बंद डीपी का निरीक्षण करने गए थे. लेकिन वहां पर हैदर शहा (45) ने तार डालकर बिजली आपूर्ति लेने का ध्यान में आया. जिससे कनिष्ठ अभियंता गवली ने शहा को तार निकालने के लिए कहा. 

आरोपी ने विवाद कर अभियंता पर हमला कर मारपीट की. और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किया. आरोपी ने गालीगलौच कर जान से मारने की धमकी दी. इस शिकायत से पिंजर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया. आगे की जांच थानेदार वाडके के मार्गदर्शन में पिंजर पुलिस कर रही है.