logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: 16 साल पुराने RSS कार्यालय हमला मामले में बड़ा फैसला, कांग्रेस विधायक साजिद खान पठान समेत सभी आरोपी बरी


अकोला: महाराष्ट्र के अकोला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर कथित हमले से जुड़े बहुचर्चित मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। करीब 16 वर्षों तक चली सुनवाई के बाद प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने कांग्रेस विधायक साजिद खान पठान, पूर्व महापौर मदन भरगड़ सहित सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया।

यह मामला वर्ष 2010 में अकोला के गांधी चौक स्थित RSS कार्यालय पर हुए कथित हमले से जुड़ा था। घटना के बाद पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसके बाद यह मामला लंबे समय तक न्यायालय में विचाराधीन रहा।

शनिवार को आए फैसले में अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त और ठोस साक्ष्य पेश नहीं कर सका। इसी आधार पर सभी आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया गया।

इस फैसले के बाद कांग्रेस खेमे में खुशी का माहौल है। समर्थकों ने इसे न्याय की जीत बताया, जबकि राजनीतिक गलियारों में भी इस फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दूसरी ओर, 16 साल पुराने इस मामले के समाप्त होने के साथ अकोला की राजनीति से जुड़े एक चर्चित अध्याय का भी पटाक्षेप हो गया है।