logo_banner
Breaking
  • ⁕ युवा शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख को अर्जुन पुरस्कार, खेल मंत्रालय ने नाम की घोषणा; 2025 में जीता था FIDE महिला विश्व कप ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की तुकाराम मुंडे की तारीफ! राज्य में शुरू एफडीए कार्रवाई को बताया बेहद जरुरी, कहा- आगे भी रहेगी जारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: LHS निर्माण के चलते गोरेवाड़ा-भरतवाड़ा मार्ग बदला, 4 महीने रहेगी व्यवस्था ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 28 ग्राम MD के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा नशा तस्करी का गिरोह ⁕
  • ⁕ Nagpur: वाहन चोर पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 10 वाहन चोरी और 1 मोबाइल चोरी का खुलासा ⁕
  • ⁕ Bhandara: विरली खुर्द की आंगनवाड़ी में बड़ा हादसा टला, स्लैब का प्लास्टर अचानक गिरा; बाल-बाल बचे बच्चे ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: अलंकार मार्केट में भीषण आग, 5 गोदाम जलकर खाक; लाखों का नुकसान


अकोला: अकोला शहर के व्यस्त अलंकार मार्केट में मंगलवार दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बाजार स्थित एक गोदाम में लगी आग देखते ही देखते आसपास के 4 से 5 गोदामों तक फैल गई। हादसे में बड़ी मात्रा में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक गोदाम से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदामों में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से आसपास के अन्य गोदामों में फैल गई। पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया, जिससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने गोदामों से सामान बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के कारण कई लोगों को पीछे हटना पड़ा।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी की बौछार शुरू की। हालांकि संकरी गलियों, बाजार की भीड़ और घने धुएं के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि एहतियात के तौर पर इलाके की बिजली आपूर्ति भी कुछ समय के लिए बंद कर दी गई।

अलंकार मार्केट अकोला की सबसे व्यस्त व्यापारिक मंडियों में से एक है, जहां रोज बड़ी संख्या में व्यापारी और ग्राहक आते हैं। ऐसे में समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, जबकि संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।