logo_banner
Breaking
  • ⁕ युवा शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख को अर्जुन पुरस्कार, खेल मंत्रालय ने नाम की घोषणा; 2025 में जीता था FIDE महिला विश्व कप ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की तुकाराम मुंडे की तारीफ! राज्य में शुरू एफडीए कार्रवाई को बताया बेहद जरुरी, कहा- आगे भी रहेगी जारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: LHS निर्माण के चलते गोरेवाड़ा-भरतवाड़ा मार्ग बदला, 4 महीने रहेगी व्यवस्था ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 28 ग्राम MD के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा नशा तस्करी का गिरोह ⁕
  • ⁕ Nagpur: वाहन चोर पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 10 वाहन चोरी और 1 मोबाइल चोरी का खुलासा ⁕
  • ⁕ Bhandara: विरली खुर्द की आंगनवाड़ी में बड़ा हादसा टला, स्लैब का प्लास्टर अचानक गिरा; बाल-बाल बचे बच्चे ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: चलती ट्रेन में छेड़छाड़ पड़ी भारी! युवतियों ने मनचले को पहनाईं चूड़ियां, लगाया लिपस्टिक; Video Viral


अकोला: चलती ट्रेन में युवती से छेड़छाड़ करना एक युवक को भारी पड़ गया। बडनेरा-अकोला के बीच चलने वाली एक एक्सप्रेस ट्रेन में छेड़छाड़ के आरोप के बाद नाराज़ युवतियों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, उसे लिपस्टिक लगाकर और चूड़ियां पहनाकर अनोखे अंदाज में सबक सिखाया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, यह वीडियो अमरावती रेल मंडल का है या अकोला क्षेत्र का, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेस ट्रेन में सफर के दौरान एक युवक पर युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा। आरोप के बाद ट्रेन में मौजूद युवतियां भड़क गईं और उन्होंने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद युवक को लिपस्टिक लगाई गई और चूड़ियां पहनाकर सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया गया। घटना का वीडियो कुछ यात्रियों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि, इस मामले में रेलवे पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही किसी एफआईआर की पुष्टि हुई है। ऐसे में वायरल वीडियो की सत्यता और घटना के स्थान को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही लोगों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर सावधानी बरतने की अपील भी की जा रही है।