logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: माना पुलिस ने कत्ल के लिए बांध कर रखे गए 40 मवेशियों को दिया जीवनदान, एक आरोपी गिरफ्तार


अकोला: मुर्तिजापुर तहसील के माना पुलिस थाने की सीमा के भीतर मवेशियों को कत्ल के लिए बेरहमी से बांधा कर रखा गया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और मवेशियों को बचाया। इस कार्रवाई में 4 लाख 91 हजार रुपए मूल्य के 40 लाख रुपए मूल्य के मवेशी बचाए गए और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस उपनिरीक्षक गणेश महाजन के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल उमेश हरमकर, मनोहर इंगले, राजेश डोंगरे, कांस्टेबल आठवले, ललित बंचारे और पुरुषोत्तम दबेराव द्वारा माना के ईदगाह प्लॉट क्षेत्र में छापा मारा गया। निरीक्षण के दौरान 40 मवेशियों को क़त्ल के लिए निर्दयतापूर्वक बांधकर रखा गया पाया गया।

पुलिस ने मवेशियों को कब्जे में ले लिया है और आगे की देखभाल के लिए उन्हें स्थानीय पुंडलिक बाबा गौरक्षा संगठन को सौंप दिया है। इस मामले में आरोपी अल्ताफ अहमद मुमताज अहमद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।