logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सुलझा, कीर्तन कार्यक्रम में आए पखावज वादक को पुणे से गिरफ्तार


अकोला: जिले के तेल्हारा तहसील में एक कीर्तन कार्यक्रम के दौरान एक नाबालिग लड़की के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया था, जिसे अब पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में आरोपी पखावज वादक प्रदीप दामोदर लासुरकर (25), जो मूलतः तलेगांव वडनेर (जिला अकोला) का निवासी है, को पुणे जिले के रंजनगांव एमआईडीसी स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी चार महीने पहले कीर्तन कार्यक्रम के दौरान उस गाँव में आया था, जहाँ उसका पीड़िता से परिचय हुआ। कुछ दिनों बाद उसने बहला-फुसलाकर लड़की को गायब कर दिया और मोबाइल नंबर बंद कर दिया।

शुरुआती जांच में गाँव के किसी युवक पर शक था, लेकिन जब कुछ सुराग नहीं मिला तो स्थानीय अपराध शाखा ने गोपनीय सूत्रों और तकनीकी मदद से लोकेशन ट्रेस की। पुलिस टीम ने पुणे से आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की को सुरक्षित मुक्त कराया। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, एएसपी बी. चंद्रकांत रेड्डी और साइबर शाखा प्रमुख शंकर शेलके के मार्गदर्शन में की गई।