logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

मिटकारी-मोहोड़ विवाद से एनसीपी की छवि को नकसान, पार्टी ने महबूब शेख को लगाया काम पर


अकोला: राष्ट्रवादी कांग्रेस अकोला में सब सही नहीं चल रहा है। रांका यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शिवा मोहोड़ और विधायक अमोल मिटिकारी के बीच पिछले कई दिनोसे जुबानी जंग शुरू है। दोनों नेता एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। जिले में दोनों प्रमुख नेताओं के बीच चल रहे इस लड़ाई को समाप्त कराने रांका यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जिले में पहुंचे और दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया। लेकिन दोनों नेताओं के बीच सब सही होगा ऐसा दिख नहीं रहा है। 

ज्ञात हो कि, पिछले दिनों पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल जिले के दौरे पर थे। इस दौरान शिव मोहोड़ ने मितकारी पर विकास निधि  के बदले कमीशन मांगने का गंभीर आरोप लगाया था। खुद पर लगाए आरोप पर जवाब देते हुए मिटकरी ने मोहोड़ को खुद के गिरेबान में झांकने को कहा था। 

10 दिन में आरोप साबित करने की बात कही थी 


मिटकारी के वार पर आग बबूले मोहोड़ ने 10 के अंदर मिटकारी के खिलाफ आरोप साबित करने की बात कहि थी। एनसीपी के दोनों नेताओं के बीच हुई इस वाद-विवाद में एनसीपी को बड़ा नुकसान होने की आदेश लगाया गया था। 

दोनों नेताओं से मिले शेख 


इस पृष्ठभूमि के खिलाफ यूथ नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के महबूब शेख ने अकोला का दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले यूथ नेशनलिस्ट शिव मोहोड के जिला अध्यक्ष से मुलाकात की और सारी जानकारी हासिल की। मिटकरी के आवास का दौरा किया और उनका पक्ष भी जाना। उसके बाद, मीडिया से बात करते हुए, शेख ने पार्टी का पक्ष लिया और निष्कर्ष निकाला कि यह सब एक गलतफहमी के कारण हुआ।