logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: 25 नवंबर को सभापतियों के खातों का आवंटन जिला परिषद की आम सभा में लगेगी मुहर


अकोला: नवनिर्वाचित सभापतियों के खातों आवंटन, जो चयन प्रक्रिया के कोर्ट की प्रक्रिया में फंसने के कारण विलंबित था, उसे आखिरकार 25 नवंबर की तारीख मिल गई है. 25 नवंबर को जिला परिषद की एक आम सभा आयोजित की गई है, जिसमें सभापतियों के खातों का आवंटन सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

जिला परिषद में विषय समिति सभापति समेत चार सभापतियों के पदों की चयन प्रक्रिया न्यायिक प्रक्रिया में अटकी थी. उसके बाद एक विशेष सभा बुलाई गई और चुनाव निर्णय अधिकारी के माध्यम से सभापतियों के चुनाव निर्णय की घोषणा की गई. लंबे समय के बाद अब पता चला है कि 25 नवंबर को विषय समिति सभापतियों को खाता आवंटित किया जाएगा.

जिला परिषद उपाध्यक्ष और दो विषय समिति सभापतियों के खातों का वितरण इस सभा में किया जाएगा. इसमें निर्माण, कृषि, वित्त, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग पदाधिकारियों में आवंटित किए जाएंगे. इस ओर अब उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं का ध्यान लगा हुआ है.