logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: वाहन पर पथराव करने वालों को पीसीआर


अकोला: कुटसा निवासी योगेश शेलके अपने चार पहिया वाहन से अकोला शहर से अपने गांव लौट रहे थे, तभी अकोट फैल इलाके में मछली मार्केट के पास उनके वाहन पर पत्थर फेंके गए और उनका मोबाइल फोन तथा नकदी छीन ली गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें अदालत में प्रस्तुत करने पर पुलिस हिरासत में रखने के आदेश मिले है। 

शिकायतकर्ता योगेश शेलके (27) निवासी कुटासा अकोट फैल पुलिस थाना क्षेत्र से अपने चार पहिया वाहन टाटा मैक्सिमो में गांव के दो मरीजों को इलाज के लिए अकोला शहर के एक अस्पताल में लेकर आए थे। मरीजों की चिकित्सा जांच पूरी करने के बाद, वह अकोट फैल, मछली बाजार के पास से अपने चार पहिया वाहन में रोगियों और उनके रिश्तेदारों के साथ कुटासा गांव वापस जा रहे थे।

इस बीच अभी उर्फ आदर्श पाटिल (20) निवासी आम्बेडकर चौक, मुकुंदवाड़ी, प्रशिक सावले निवासी अब्दुल कलाम चौक और राहुल रंधवे निवासी अशोक नगर इन आरोपियों ने वाहन पर पथराव किया और मारपीट कर योगेश के पास से नगद और मोबाइल फोन छीन लिया। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।