logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, लगातार बढ़ रहा तापमान, मौसम विभाग ने नागरिकों को दी गर्मी से बचने की सलाह


  अकोला: शहर में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो बुधवार को 0.6 डिग्री सेल्सियस और बढ़ गया। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है।

फरवरी महीने में अकोला जिले का अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। सबसे ज्यादा तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले कुछ सालों में फरवरी का सबसे अधिक तापमान था। मार्च की शुरुआत से ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 27 फरवरी को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस था मार्च में यह बढ़कर 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बुधवार को इसमें और बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है। हालांकि, मार्च के अंतिम दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं और धूप में निकलने से बचें।