logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: डॉक्टर को लॉकर से गहने निकालना पड़ा भारी, तीन महिलाओं ने हाथ किया साफ़


अकोला: सरकारी मेडिकल कॉलेज की एक महिला डॉक्टर ने एक क्रेडिट संस्थान के लॉकर से साढ़े तीन लाख रुपये के सोने के जेवरात निकाले। डॉक्टर के पीछे चल रही तीनों महिलाओं ने मिनटों में गहनों पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले में शहर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शहर के गांधी मार्ग स्थित एक साख संस्था के लॉकर में रखे सोने के गहने एक महिला डॉक्टर ने निकाल कर न्यू क्लॉथ बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान पर खरीदारी करने चली गईं। इस दौरान तीन नकाबपोश महिलाओं ने महिला डॉक्टर का पीछा किया और उसके पर्स से सोने के आभूषणों से भरा एक छोटा पर्स निकाल कर दुकान से भाग गई। यह महज पंद्रह मिनट में हुआ। आनन-फानन में महिला डॉक्टर शहर के कोतवाली थाने पहुंची।

पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। नकाबपोश तीन संदिग्ध महिलाएं दिखीं, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। और आगे की जांच कर रही है।