logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Akola: किसान पर था 56 हजार का कर्ज, बैंक ने नया देने से किया इनकार; फांसी लगाकर की आत्महत्या


अकोला: तेल्हारा तहसील से एक धक्कादायक जानकारी सामने आई है। जहां कर्ज नहीं मिलने से परेशान एक किसान ने अपने खेत में लगे पड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान की पहचान नंदकिशोर महादेव लाघे (45) है। घटना गुरुवार सुबह सामने आई। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के पिता और नंदकिशोर के पास ढाई एकड़ खेत है। किसान ने 2020 में बैंक से 56 हजार का कर्ज लिया था। फसल ख़राब और कोरोना के कारण वह इसे भर नहीं सके। वहीं इस बार खरीफ फसल बुवाई के लिए वह फिर से बैंक में कर्जा लेने पहुंचे, लेकिन बैंक ने नया कर्जा देने से इनकार कर दिया। इससे नंदकिशोर बहुत परेशान थे। 

7 मई की रात को नंदकिशोर काम का कहकर अपने घर से निकले और खेत में जाकर एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरे दिन सुबह इस घटना का पता चला। मृतक किसान अपने घर में एकलौता कमाने वाले थे।  घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी है और शव का पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया।  मृतक नंदकिशोर के परिवार में उसकी माता, पिता, बहनें, पत्नी, दो बच्चे हैं।