logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: यह कोई राजनीतिक यात्रा नहीं, देश की समस्या को सुलझाने का प्रयास: दिग्विजय सिंह


अकोला: भारत जोड़ो यात्रा कोई राजनीतिक यात्रा नहीं है। यह देश में जो समस्या हैं उनको सुलझाने का प्रयास है। देश में बढ़ती अशांति, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाने मौका मिला है इसलिए यात्रा चल रही है। बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अकोला पहुंचे थे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। 

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी विदर्भ में दाखिल हो चुके हैं। यात्रा जल्द ही पातुर पहुंचने वाली है। जहां राहुल रुकेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। इसी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सिंह पहुंचे थे। 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, विदर्भ कांग्रेस की आत्मा है। यह हमेशा से हमारा गढ़ रहा है। यात्रा के बाद विदर्भ के साथ नाता और मजबूत होने वाली है ऐसा आशा सिंह ने जताई।