logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: मूर्तिजापुर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौके पर मौत


अकोला: मूर्तिजापुर तहसील के ग्रामीण पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले भटोरी गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। खेत से ट्रैक्टर पर घर लौट रहे एक किसान की ट्रैक्टर पलट जाने से मौके पर ही मौत हो गई।

भटोरी निवासी पुंडलिक गोविंदराव कावरे (45) द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया है कि उनके मौसेरे भाई, सुधाकर वामनराव ठाकरे अपने ट्रैक्टर से भटोरी गांव के खेत में गए थे। रविवार दोपहर करीब 4 बजे सुधाकर ठाकरे स्वयं ट्रैक्टर चलाकर खेत से घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आंधी आ गई। खेत की मेड़ से ट्रैक्टर निकालते समय, वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में सुधाकर ठाकरे ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिसके परिणामस्वरूप उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। 

इस घटना की शिकायत मूर्तिजापुर ग्रामीण पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक श्रीधर गुट्टे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक चंदन वानखेड़े और पुलिस कांस्टेबल गजानन सैयाम द्वारा की जा रही है।