logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: नाले की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर घायल 


अकोला: जिले के मुर्तिजापूर में एक बेहद हृदय विदारक घटना सामने आई है। जहां निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई ,वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक मजदूरों के नाम लकी लखन पचरे (20, मोचीपुरा) और सागर नरेश सोलंकी (24, लकड़गंज) है। वहीं घायल का नाम साबीर शहा मोहम्मद शहा (26, लकड़गंज) निवासी है। 

पिछले कई दिनों से मुर्तिजापुर शहर के पुरानी बस्ती के हजारी लेआउट में स्थित नाले में दीवार का निर्माण जारी है। नहर के एक किनारे की 80 फुट लंबी व 12 फुट ऊंची कमजोर दीवार अचानक नहर में काम कर रहे मजदूरों पर गिर पड़ी। दीवार के मलबे के नीचे काम कर रहे कई मजदूर दब गए। 

घटना की जानकारी मिलते ही सभी मजदूरों को तत्काल श्रीमती लक्ष्मीबाई देशमुख उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मजदूर को अकोला जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।