logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: शहर में अपराधी बेलगाम, पुराना शहर में तलवार से युवक की हत्या


अकोला. सोमवार की रात पुराना शहर के भांडपुरा चौक पर एक तीस वर्षीय युवक की तेज हथियारों से हत्या कर दी गयी. पुराना शहर पुलिस थाने के अंतर्गत आनेवाले भांडपुरा क्षेत्र के हमजा प्लाट में अमीन खान (30) जो कि भगतवाड़ी क्षेत्र के रहनेवाले हैं. इस युवक पर पुरानी दुश्मनी के कारण तलवार से हमला किया गया. अमीन खान का भंगार का व्यवसाय है. इस युवक की गर्दन पर तलवार से वार किया गया. हमला कर के हमलावर फरार हो गए. खून से लथपथ इस युवक को क्षेत्र के लोगों ने सर्वोपचार अस्पताल में दाखिल किया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे के साथ साथ पुलिस उप अधीक्षक गणेश दुधगांवकर और पुराना शहर पुलिस थाने के थानेदार सेवानंद वानखड़े दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. सिटी कोतवाली के थानेदार चंद्रशेखर कडू भी जानकारी मिलते ही वहां पहुंच गए थे. प्राथमिक अनुमान यह है कि अमीन खान का क्षेत्र के एक गुट के साथ कुछ समय पूर्व झगड़ा हुआ था और मारपीट भी हो गयी थी. शायद इसी कारण उन पर हमला किया गया है. 

लगातार दो दिनों में दो हत्याएं

पिछले दो दिनों में लगातार दो हत्याएं शहर में हुई हैं. रविवार को अकोला पूर्व क्षेत्र के शिवसेना के उप शहर प्रमुख विशाल कपले की तेज हथियारों से जठारपेठ क्षेत्र में हत्या कर दी गयी थी. इसके बाद यह दूसरी घटना पुराना शहर क्षेत्र में घटी है. पुलिस ने विलास कपले हत्या प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है लेकिन दो दिनों में हत्या की दो घटनाओं के कारण शहर में जैसे खलबली मच गयी है. इसके पूर्व एक वाईन बार के मालिक पर नितिन शाहकार पर जानलेवा हमला किया गया, उन पर अभी तक अस्पताल में उपचार शुरू है. इस तरह की गुंडागर्दी और दादागिरी की घटनाएं पिछले कुछ समय में काफी बढ़ी हैं. पुलिस द्वारा इन समाज कंटकों पर सख्त कार्रवाई करना बहुत जरूरी है. शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस विभाग द्वारा सख्त और डैशिंग अधिकारियों की नियुक्ति की जानी चाहिए.

पुलिस अधीक्षक से लोगों को काफी अपेक्षाएं

नये पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे काफी डैशिंग पुलिस अधिकारी हैं. हाल ही में उन्होंने कार्यभार संभाला है. वे लगातार संवेदनशील अकोला की जानकारी ले रहे हैं. उनके द्वारा लगातार अपराध नियंत्रण के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. शहर तथा जिले के लोगों को पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे से काफी अपेक्षाएं हैं.