logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: अकोला में सभी जानवरों का लगा टीका, राज्य में रहा अव्वल


अकोला: राज्य में लम्पी का कहर लगातार जारी है। हजारों की संख्या में जानवर इसकी चपेट में आ चुके हैं। इसी को लेकर राज्य सरकार ने जानवरों का टीकाकरण अभियान शुरू किया है। शुरू इस अभियान ने अकोला जिले ने अव्वल स्थान हासिल किया है। जिले के अंदर शत-प्रतिशत टीकाकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है।

जिले में चल रहे लुम्पी विरोधी टीकाकरण अभियान में अकोला शहर व ग्रामीण अंचल में 2.24 लाख पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। इस कार्य के लिए स्नातकोत्तर एवं इंटर्न छात्रों का सहयोग लिया गया। वर्तमान में अकोट, तेलहारा और बालापुर तहसील लम्पी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इसी के साथ अन्य तहसीलों की तुलना में संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक है।  

जिले में अब तक 148 जानवरों की मौत हो चुकी है, जिसमें अकोट और तेलहारा के 110 जानवर शामिल हैं। जिले में लम्पी की बीमारी 3485 है और उन सभी का इलाज चल रहा है। सामाजिक मीडिया द्वारा लागी रोग को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, लेकिन यह बीमारी जानवरों से इंसानों में या गाय से भैंस तक नहीं फैलती है, इसलिए पशुपालन विभाग ने भी इस बीमारी को लेकर फैली अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है।